विद्यालय में शिक्षणेत्तर गतिविधियाँ

किसी विद्यालय को यदि उच्च कोटि के शिक्षण के साथ साथ शिक्षणेत्तर गतिविधियों के लिए भी जाना जाता है l हमारे विद्यालय में भी इसका निरंतर ध्यान रखा जाता है ।

Sports खेलकूद :

इस वर्ष सरकार ने खेल को अनिवार्य विषय बना दिया है जिसके शिक्षण की पूर्ण व्यवस्था की गई है| प्रयोगात्मक खेलो मे श्री बिरेश कुमार, क्रीड़ाध्यक्ष के रूप में उत्तम कार्य कर रहे हैं| विभिन्न खेलों में मंडलीय स्तर तक तथा कुश्ती में हमारे छात्रों ने प्रदेश स्तर तक पहुंच कर विद्यालय का नाम बढ़ाया है| विद्यालय में भी नियमित्त रुप से क्रिकेट तथा अन्य खेलों की व्यवस्था है| वार्षिक खेलों का आयोजन कर योग्य छात्रों को पुरस्कृत कर उनका मनोबल बढ़ाने का पूरा प्रयत्न किया जाता है|

Cultural Programs :: सांस्कृतिक कार्यक्रम

विद्यालय में समय समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं जिनमें बच्चे अपनी भावों की अभिवयक्ति गायन अथवा भाषण अथवा नाटकों द्वारा करते हैं| इस वर्ष हमारे छात्रों ने बाहर के विद्यालयों में हुई गोष्ठियों मैं भी समय समय पर भाग लेकर विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया| प्रातः काल प्रार्थना, राष्ट्रगान आदि सभी इसी विधा से जुड़ें हैं|